शिव शक्ति धाम सरकार का पावन उद्देश्य:-

शिव शक्ति धाम सरकार का आधार स्तंभ केवल भक्ति नहीं, बल्कि मानवता और धर्म के प्रति अटूट समर्पण है। इस पावन धाम का उद्देश्य है:

  • सनातन धर्म का प्रचार एवं प्रसार: लुप्त होती प्राचीन विधाओं और सनातन संस्कृति के गौरव को जन-जन तक पहुँचाना उद्देश्य है ।

  • सनातन धर्म की रक्षा: धर्म की मर्यादाओं को अक्षुण्ण रखना और नई पीढ़ी को संस्कारों एवं सनातन परंपरा से जोड़ना उद्देश्य है ।

  • मानव की सेवा और कल्याण: पीड़ित मानवता के कष्टों का आध्यात्मिक समाधान करना और उन्हें सनातन का सही मार्ग दिखाना उद्देश्य है ।

  • गौ-सेवा: सनातन धर्म की आधारशिला 'गौ-माता' के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर समर्पित रहना एवं धाम का यह अडिग और सर्वोपरि संकल्प हैI एवं पूजनीय गौ माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाया जाए। इसके लिए धाम निरंतर जनजागरण और आध्यात्मिक प्रयास कर रहा है, क्योंकि गौ माता की सेवा और संरक्षण ही सुख-समृद्धि और धर्म की रक्षा का मूल आधार है।

  • राष्ट्र सेवा: समाज में एकता और देशभक्ति की भावना जागृत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम् भूमिका निभाना गुरु महाराज जी का दृण संकल्प है ।

  • मानव कल्याण: जात-पात और भेदभाव से ऊपर उठकर हर मनुष्य की सहायता और सेवा का भाव रखना उद्देश्य है ।

  • आध्यात्मिक चेतना और आत्म-निर्भरता: व्यक्ति के भीतर छिपी आध्यात्मिक शक्ति को जाग्रत करना और उसे ध्यान, योग एवं शास्त्रोक्त ज्ञान के माध्यम से मानसिक व आत्मिक रूप से सशक्त बनाना उद्देश्य है। जब मनुष्य अपनी जड़ों और ईश्वर से जुड़कर आत्म-निर्भर बनेगा, तभी एक समर्थ और संस्कारवान समाज का निर्माण होगा। शक्ति सार का यह संकल्प है कि हर साधक स्वयं में धर्म का तेज और कर्म की कुशलता धारण करे।

पूजा सेवा

भगवान शिव और माता शक्ति की विशेष पूजा और अनुष्ठान

गौ सेवा

गायों की देखभाल और संरक्षण के लिए समर्पित प्रयास

परियोजनाएँ

शिव शक्ति धाम सरकार के प्रमुख आध्यात्मिक और सामाजिक प्रयास
गौ सेवा

गौ माता की देखभाल और संरक्षण

धार्मिक शिक्षा

सनातन संस्कृति का प्रचार-प्रसार

जन-कल्याण

समाज सेवा और सहायता कार्य

आध्यात्मिक समाधान

भक्तों की समस्याओं का समाधान